MS धोनी बनेंगे झारखंड की पहचान, हसीन वादियों को देश-दुनिया के सामने प्रमोट करते आएंगे नजर
झारखंड की हसीन वादियों के नजारे अब जल्द ही देश-दुनिया के समक्ष नजर आएंगे. दरअसल, रांची के राजकुमार 'माही' ने बिना किसी व्यावसायिक शर्त के झारखंड सरकार को राज्य के टूरिज्म के प्रमोशनल के लिए हामी भर दी है.

Jharkhand Tourism Brand Ambassador: रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 'माही' (MS Dhoni) झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे. माही ने बिना किसी व्यावसायिक शर्त के राज्य सरकार के प्रस्ताव को अपनी सहमति भी दे दी है. इसके बाद पर्यटन विभाग की तरफ से सभी आवश्यक प्रकियाएं भी शुरू कर दी गई है. अब जल्द ही झारखंड टूरिज्म के प्रमोशनल की शूटिंग शुरू होगी. वहीं, शूटिंग के खत्म होते ही राज्य सरकार महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड टूरिज्म का ब्राड एंबेसडर घोषित करेगी. जिसके बाद वे राज्य के अलग-अलग पर्यटन स्थलों का प्रचार करते हुए नजर आएंगे.
इधर, महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने को लेकर विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि सरकार के प्रस्ताव पर धोनी ने सहमति जताई है. यह बहुत महत्वपूर्ण बात है कि अभी के व्यावसायिक दौर में उन्होंने राज्य के लिए किसी भी तरह के प्रमोशन में कोई भी चार्ज लेने से इनकार किया है.
झारखंड पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर मिलेगा एक बड़ा बूस्ट- मंत्री
मंत्री ने कहा कि धोनी से झारखंड टूरिज्म के प्रमोशन के लिए कागजी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है शीघ्र ह शूटिंग शुरू कर दी जाएगी. इसी महीने यानी फरवरी 2026 में ही प्रमोशनल शूट की शुरूआत हो जाएगी. विभाग को उम्मीद है कि एमएस धोनी के जुड़ने से झारखंड पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा बूस्ट मिलेगा. साथ ही देश - दुनिया में सकारात्मक संदेश जाएगा और पर्यटन स्थलों पर फुटफॉल बढ़ेगा. झारखंड टूरिज्म के प्रमोशन से बाहर से लोग यहां आएंगे, इससे राजकीय कोष बढ़ेगा और राज्य का विकास भी होगा.
रिपोर्ट- तनय खंडेलवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित






