Ranchi में सांसद खेल महोत्सव- 2025 का आगाज, संजय सेठ ने कहा - खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा मौका
सांसद खेल महोत्सव में हजारों की संख्या में साइकिल चालक और धावक शामिल हुए है कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने खुद भी साइकिल चला कर लोगों को प्रोत्साहित किया.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: खेल प्रेमियों के लिए झारखंड में एक खुशखबरी है, दरअसल, राजधानी रांची में आज (रविवार) से सांसद खेल महोत्सव- 2025 (साइक्लोथन और मैराथन) की भव्य और रंगारंग शुरूआत हो गई है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची से लोकसभा सदस्य संजय सेठ और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हरी झंडा दिखाकर इसका उद्घाटन किया.
बता दें, सांसद खेल महोत्सव का आयोजन राजधानी के मोराहाबादी मैदान में किया गया है. इस आयोजन में हजारों की संख्या में साइकिल चालक और धावक शामिल हुए है रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने खुद भी साइकिल चला कर लोगों को प्रोत्साहित किया.
PM के कॉमनवेल्थ और ओलंपिक मेडल के सपने को पूरा किया जाएगा- संजय सेठ
मौके पर उन्होंने कहा कि इन खेलों का आज से आगाज़ हुआ है और खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा मौका है. प्रधानमंत्री के कॉमनवेल्थ और ओलंपिक मेडल के सपने को इस से पूरा किया जाएगा.
सेहत के लिए खेल अच्छा माध्यम- रघुवर दास
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लोगों की सेहत के लिए खेल अच्छा माध्यम होते हैं और इन खेलों से यहीं संदेश दिया जा रहा है. रघुवर दास ने कहा कि नमो मैराथन दौड़ के माध्यम से झारखंड के युवा जो 'शक्ति' है उसे नशामुक्त, विकसित भारत और आत्म भारत बनाने में प्रेरित करेगा. युवा भारत की शक्ति है इस खेल महोत्सव के माध्यम से हमारे युवा शक्ति इस तरह स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे तो हमारा युवा शक्ति फिट रहेंगा और दुनिया में हिट करेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में खिलाड़ियों के सपनों पर ‘K खेल मैदान पर मेले की तैयारी से नाराज़ खिलाड़ी







