दक्षिण से उत्तर तक मानसून का असर, 25 राज्यों में बारिश की संभावना
दक्षिण से उत्तर तक मानसून का असर, 25 राज्यों में बारिश की संभावना


देश में दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, और अब इसका असर कई राज्यों में साफ दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में दस्तक देने के बस कुछ ही दिनों के भीतर मानसून ने देश के बड़े हिस्सों तक पहुँच गए है। अगले दिनों में बारिश की गतिविधियां और ज्यादा तेज होने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक कहते हैं कि दक्षिण भारत के राज्यों में लगातार बारिश का सिलसिला यूं ही बना रह सकता है। केरल कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरने, और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने का अंदेशा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी कुछ हद तक बढ़ सकता है, इसलिए निगरानी जरूरी रहने की बात कही जा रही है।
पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना जताई गई है। प्रशासन को सतर्क रवैया रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की दिक्कत तुरंत संभाली जा सके।
उत्तर और मध्य भारत में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश संभव है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। राजस्थान के पश्चिमी भागों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना बताई गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मानसून सामान्य की तुलना में थोड़ी ज्यादा रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिससे कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि जिन इलाकों में लगातार बारिश होती रहेगी वहां लोगों से सावधान रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Jharkhand में मानसून की दस्तक तीसरे सप्ताह में, फिर बढ़ेगी गर्मी

झारखंड के इन जिलों में आज भी होगी तेज आंधी के साथ बारिश, वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी







