प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट ! बचाने आए फिजिकल ट्रेनर से भी पिटाई
जिले के गांधी स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्राएं सिपाही भर्ती, होमगार्ड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुबह रनिंग करने पहुंची थीं. इसी दौरान कुछ युवक स्मैक के नशे में वहां पहुंचे और रनिंग कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू की.

Begusarai (Bihar): बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांधी स्टेडियम में फिजिकल तैयारी कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट हुई है. बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवकों ने पहले छात्राओं के साथ बदतमीजी की और विरोध करने पर उनकी जमकर मारपीट की. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
बता दें, यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के डीएम ऑफिस के पास स्थित गांधी स्टेडियम का है, जहां हर दिन की तरह बड़ी संख्या में छात्राएं सिपाही भर्ती, होमगार्ड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुबह रनिंग करने पहुंची थीं. इसी दौरान कुछ युवक स्मैक के नशे में वहां पहुंचे और रनिंग कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू की. इस दौरान जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो नशे में धुत युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. 
स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब बीच-बचाव करने पहुंचे फिजिकल ट्रेनर प्रवीण कुमार को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीट दिया. घटना के बाद गांधी स्टेडियम में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. आरोपी युवक करीब एक घंटे तक हंगामा करते रहे. इस बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत लिया है. और उनसे मामले में पूछताछ कर रही है.
छात्राओं का कहना है कि वे हर दिन सुबह 6 बजे यहां तैयारी के लिए आती हैं, लेकिन स्टेडियम में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. आज इसी का फायदा उठाकर नशे में धुत युवकों ने छेड़खानी और मारपीट की. छात्राओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से गांधी स्टेडियम में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न है.
छात्राओं ने आरोपी युवक के खिलाफ नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
रिपोर्ट- बबलू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना, 20 लाख के आभूषणों से भरा झोला लूटकर हुए फरार

बच्ची को लेकर प्रेमी संग महिला फरार ! वापस करने को लेकर किया 5 लाख का डिमांड






