CBSE बोर्ड परीक्षा के दौरान गड़बडी, Maths के पेपर में QR कोड अंग्रेजी गायक के गाने का
CBSE ने 12वीं मैथ्स परीक्षा के प्रश्नपत्र पर QR कोड से रैप गाना खुलने पर सफाई दी है. बोर्ड ने कहा कि पेपर असली है और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ.

New Delhi: CBSE (Central Board of Secondary Education) के 12वीं के मैथ्स का पेपर था. बच्चों को जो पेपर मिले थे, उसे कई विद्यार्थियों ने घर आकर स्कैन किया. जिसपर Question Paper से जुड़ी जानकारी तो खुली नहीं. खुल गया अंग्रेजी गायक रिक एस्टली का एक रैप सॉन्ग.
एक बच्ची द्वारा ली गई इसकी वीडियो भी वायरल हो गई है. मुद्दा उठने के बाद सीबीएसई द्वारा सफाई भी जारी की गई है.
सिक्योरिटी से कोई समझौता नहीं
बोर्ड के एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज ने साफ किया कि क्वेश्चन पेपर पूरी तरह से असली है और इसकी सिक्योरिटी से कोई समझौता नहीं किया गया है.
CBSE के मुताबिक, क्लास 12 मैथ्स का एग्जाम 9 मार्च को हुआ था. एग्जाम के बाद, क्वेश्चन पेपर की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स ने दावा किया कि क्वेश्चन पेपर पर QR कोड स्कैन करने पर YouTube पर ब्रिटिश सिंगर रिक एस्टली के 1987 के मशहूर गाने, "नेवर गोना गिव यू अप" का वीडियो खुल गया. इससे स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के बीच क्वेश्चन पेपर के असली होने को लेकर चिंता बढ़ गई.
क्वेश्चन पेपर में QR कोड समेत कई सिक्योरिटी फीचर्स
CBSE अधिकारियों के मुताबिक, क्वेश्चन पेपर में QR कोड समेत कई सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं. इनका इस्तेमाल किसी भी शक की स्थिति में क्वेश्चन पेपर के असली होने को वेरिफाई करने के लिए किया जाता है.
बोर्ड ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और यह पक्का करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा एक्शन, राज्यसभा में छीन लिया ये पद, बोलने के अधिकार पर भी पाबंदी

रांची के हॉस्टलों में गैस संकट ! लकड़ी जलाकर खाना बनाने को मजबूर छात्र






