भोजपुर आरा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उपद्रवी तत्वो ने किया पथराव, कई लोग घायल
पिरो अनुमंडल अंतर्गत बचरी कॉलेज ग्राउंड आयोजित लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उपद्रवी तत्वों ने चरखा झूले के पीछे से अचानक पथराव किया. जिससे कई लोग घायल हो गए है.

Bhojpur Ara (Bihar): आरा भोजपुर जिले में चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में कुछ उपद्रवी तत्वों ने अचानक यज्ञ मेले में पथराव शुरु किया जिससे यज्ञ स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. बता दे, यह यज्ञ जिले के पिरो अनुमंडल अंतर्गत बचरी कॉलेज ग्राउंड आयोजित किया गया है. बताया जा रहा है कि उपद्रवी तत्वों ने चरखा झूले के पीछे से अचानक पथराव किया.
इसकी तस्वीरें भी सामने आई है. जिसमें 3 से 4 की संख्या में कुछ युवक मेले में पथराव करते दिख रहे है. इससे मेले देखने पहुंची एक महिला सहित चरखा चला रहे युवक के सिर पर चोट आई है. वहीं इस घटना को अंजाम देकर सभी युवक वहां से भाग निकलें. यह भी बताया जा रहा है कि मेले में चरखा झूला पर चढ़ने को लेकर वे लोग उसके ऊपर दबाव बना रहे थे उनका कहना था कि वह लोग स्थानीय है इसलिए पैसा नहीं देंगे. इसके बाद उन लोगों ने पीछे से मेले में जमकर पथराव शुरू कर दिया. 
वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पीरो थाना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी भीड़भाड़ एवं सुरक्षा के बाद भी उपद्रवी तत्वों ने किस तरह से मेले में पथराव कर दिया. जिसमें 4 से 5 लोग घायल हो गए.
रिपोर्ट- आशीष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला






