बोकारो के पुलिस केंद्र मैदान में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया झंडोत्तोलन
झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. और परेड का निरीक्षण किया. मंत्री ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा समारोह को संबोधित किया.

Jharkhand (Bokaro): 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को देश के 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोकारो जिला स्थित पुलिस केंद्र मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. और परेड का निरीक्षण किया. मंत्री ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा समारोह को संबोधित किया. 

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी का यह दिन हम सभी के लिए गर्व, सम्मान और आत्ममंथन का प्रतीक है. यह दिन हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारतीय संविधान की गरिमा एवं शक्ति का स्मरण कराता है. उन्होंने कहा कि संविधान न केवल हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि हमें हमारे कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है. समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे आदर्शों पर आधारित यह महान दस्तावेज़ हमारे लोकतंत्र की सुदृढ़ नींव है.
मंत्री ने अपने संबोधन में उन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में पिछले छह वर्षों में उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्य हुआ है और आगे भी होता रहेगा. 

साथ ही उन्होंने कहा कि एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और हमें संविधान में निहित मूल्यों का अनुसरण करते हुए सामूहिक प्रयासों से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा. इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विविध विषयों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के अंत में मंत्री द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए.
रिपोर्ट- नवीन शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






