गिरिडीह में जलदिवस पर कार्यशाला का आयोजन, मंत्री ने PHED के कार्यपालक अभियंता को लगाई फटकार
PHED द्वारा कार्यसाला सह समामान समारोह के आयोजन में नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने जलसहियाओं के कार्यों की सराहना की.

Jharkhand (Giridih): विश्व जल दिवस को लेकर गिरिडीह नगर भवन में रविवार को कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यशाला का आयोजन जल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के मकसद से किया गया.
कार्यशाला में नगर विकास मंत्री सुदविया कुमार सोनू, डीसी रामनिवास यादव, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, पीएचईडी के दोनों कार्यपालक अभियंता के साथ सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव भी शामिल हुए.

इस दौरान मंत्री सुदविया कुमार सोनू ने पीएचईडी के दोनों कार्यपालक अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जलसहियाओं पर है और अक्सर विभाग उन्हें भूल जाता है. उन्होंने सहियाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने घर की दहलीज लांघ कर अपनी जिम्मेदारियों का वहन कर रही हैं. एजेंसियों को हिदायत देते हुए कहा कि वे अपनी ड्यूटी का निर्वहन सही से करें. उन्होंने जलसहिया के कार्यों को भी गिनाया.
इधर कार्यशाला को बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के साथ डीसी रामनिवास यादव ने भी संबोधित किया. जबकि कार्यशाला में दोनों एजेंसियों ने जलसहियाओं को सम्मानित भी किया गया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हिमंता बिश्व सरमा का पुतला दहन

सिमडेगा में निर्माणाधीन पुल बना विपिन के मौत की वजह, प्रशासन के खिलाफ फूटा जनाक्रोश







