गिरिडीह पुलिस का बड़ा एक्शन!, '10 लाख' की रंगदारी मांगने वाला रंगदार गोविंद यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गिरिडीह के अरगाघाट में जमीन पर निर्माण रोककर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, पिस्तौल दिखाने और लूटपाट के आरोपी गोविंद यादव को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Giridih : झारखंड के गिरिडीह में भू-माफियाओं और रंगदारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना इलाके के अरगाघाट में जमीन पर निर्माण कार्य रुकवाकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, पिस्तौल तानने और लूटपाट करने के मुख्य आरोपी गोविंद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
क्या था पूरा मामला?
बरगंडा मेट्रोस गली के रहने वाले पीड़ित अजय कुमार ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे वह अरगाघाट स्थित अपनी जमीन पर राजमिस्त्री और मजदूरों के साथ निर्माण कार्य करवा रहे थे।
इसी दौरान गोविंद यादव अपने साथी जोधा यादव (उर्फ अजीत यादव) और बिरेंद्र यादव के साथ वहां आ धमका। तीनों ने काम का विरोध करते हुए गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी, और नवनिर्मित चहारदीवारी (बाउंड्री वाल) को तोड़ने का प्रयास किया।
"पिस्तौल दिखाकर मांगी 10 लाख की रंगदारी"
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने निर्माण कार्य जारी रखने के एवज में अजय से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे देने से इनकार करने पर धमकी दी गई कि उसे इसी जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया जाएगा।
मारपीट और लूटपाट
पीड़ित ने आरोप लगाया था कि गोविंद यादव ने अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर लहराई और खुद को इलाके का रंगदार बताते हुए मजदूरों को भगा दिया। मारपीट के दौरान अजय की जेब में रखे 2,500 रुपये और गले से करीब 3.50 लाख रुपये कीमत की (3 भरी) सोने की चेन भी लूट ली गई थी।
थाना प्रभारी ने की कार्रवाई की पुष्टि
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली थी। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गोविंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लातेहार में AJSU का प्रदर्शन, NH-39 किया जाम

देश की सुरक्षा के साथ मानव सेवा भी, लातेहार में SSB जवानों ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान







