रांची में JPSC आंदोलन के दौरान बवाल, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
स्याही फेंके जाने के तुरंत बाद मौके पर कुछ देर के लिए भारी अफरा-तफरी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया

JPSC Protest: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन में अचानक उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब वहां पहुंची ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर किसी ने स्याही फेंक दी। इस घटना के बाद धरनास्थल पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। वहीं एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान मची भारी अफरा-तफरी
घटना के समय धरनास्थल पर छात्रों और प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शांतिपूर्ण चल रहे आंदोलन के बीच ही अचानक कुछ लोगों ने नेहा बोरा की मौजूदगी का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया। इसी विरोध और तीखी नारेबाजी के बीच भीड़ में से किसी ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी। स्याही फेंके जाने के तुरंत बाद मौके पर कुछ देर के लिए भारी अफरा-तफरी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आंदोलन को लेकर और गरमाया सियासी माहौल
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि नेहा बोरा हाल ही में दिल्ली से इस छात्र आंदोलन को अपना और अपने संगठन का समर्थन देने के लिए रांची पहुंची थीं और उन्हें छात्रों के विधानसभा मार्च में भी शामिल होना था। उन पर हुए इस अचानक हमले और विरोध ने जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन को लेकर राज्य के सियासी माहौल को और भी ज्यादा गर्म कर दिया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









