गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने फहराया तिरंगा
गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और तिरंगे को सलामी दी.

Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और तिरंगे को सलामी दी. कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने संविधान के मूल मूल्यों लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास और सशक्त पंचायती राज व्यवस्था ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है. समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे. गणतंत्र दिवस का यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा. इस मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, डीसी अंजली यादव मौजूद रहे.
रिपोर्ट- प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






