'एक हफ्ते में सुधरेगी व्यवस्था!', गोलमुरी ट्रैफिक पुलिस के भरोसे पर खत्म हुआ आजसू नेता अप्पू तिवारी का अनशन
जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में लगातार चरमराती यातायात व्यवस्था, मुख्य सड़कों के किनारे हो रही बेतरतीब पार्किंग और आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने गुरुवार को मोर्चा खोल दिया।

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र में लगातार चरमराती यातायात व्यवस्था, मुख्य सड़कों के किनारे हो रही बेतरतीब पार्किंग और आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने गुरुवार को मोर्चा खोल दिया। जनहित के इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर अप्पू तिवारी द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी के ठोस हस्तक्षेप और लिखित-मौखिक आश्वासन के बाद करीब ढाई घंटे में समाप्त हो गई।
विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और मजदूर संगठनों का मिला भारी समर्थन
अप्पू तिवारी के इस आंदोलन को क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और मजदूर संगठनों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। भूख हड़ताल स्थल पर आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, मजदूर नेता सह समाजसेवी बंटी सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता सागर राय, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल, बजरंग सेवा समिति के जिला अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा, युवा भाजपा नेता चिंटू सिंह, वीर सिंह, नवीन तिवारी और आजसू जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे सहित कई प्रमुख नेता पहुंचे।
थाना प्रभारी ने दिया एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा
अनशन स्थल पर पहुंचे गोलमुरी यातायात (ट्रैफिक) थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों से सीधे वार्ता की। उन्होंने क्षेत्र में अवैध व बेतरतीब पार्किंग पर लगाम कसने, नो-पार्किंग जोन का सख्ती से पालन कराने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए एक सप्ताह के भीतर कड़े कदम उठाने का स्पष्ट आश्वासन दिया। थाना प्रभारी के सकारात्मक रुख, आग्रह और जनहित को ध्यान में रखते हुए अप्पू तिवारी ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की।
जुस्को ने शुरू किया सुधार कार्य, समर्थकों में दिखा उत्साह
इधर, आंदोलन के दबाव के बाद क्षेत्र की सड़कों और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की दिशा में जेयूएससीओ (JUSCO) द्वारा भी आवश्यक सुधारात्मक कार्य शुरू करने की बात सामने आई है। आंदोलनकारियों ने इसे अपने संघर्ष की शुरुआती सफलता करार दिया। अनशन के दौरान उमाशंकर सिंह, देवाशीष चौधरी, मुकेश रवि, शिवा कुमार, शशांक तिवारी, विवेक दहियारे, नवीन कुमार, श्रीधर कुमार, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

खूंटी में 205 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से...

JPSC मामले में CID ने UP में TDPL का दफ्तर किया सील, 10-10 लाख में बिका था PT!







