जमुआ में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत ससुराल वाले फरार
गिरिडीह जिले के जमुआ से एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सुर्खियों में है. रविवार को महिला का शव उसके ससुराल में फंदे से झूलता मिला. वहीं पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले फरार हो गए हैं.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के जमुआ थाना इलाके के गांडेय गांव में रविवार की सुबह विवाहिता ललिता देवी का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतका का मायके पोबी गांव में था, पिता का नाम जीतू यादव बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार ललिता की शादी गांडेव निवासी पवन यादव से महज एक साल पहले ही हुई थी.
हत्या या आत्महत्या?
मृतका का शव जिस परिस्थिति में बरामद किया गया है उससे हत्या का अंदेशा भी लगाया जा रहा है. रविवार सुबह महिला का शव फंदे से झूलता देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना स्थानीय जमुआ पुलिस को दी. ललिता देवी ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा.
पति की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
महिला की मौत की खबर उसके माता-पिता को दी गई. जिसके बाद पूरे मायके पक्ष में मातम पसरा हुआ है, सभी रो-रोकर बेहाल हैं. वहीं महिला के पति सहित ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं. जिनकी गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है.
(गिरिडीह से मनोज और संतोष की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमके सरला बिरला यूनिवर्सिटी के आयुष राज: इंटरनेशनल लेवल पर जीता सिल्वर मेडल







