ऑटो-रियल्टी शेयरों की रफ्तार से दौड़ा बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों की छलांग
ऑटो-रियल्टी शेयरों की रफ्तार से दौड़ा बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों की छलांग


हफ्ते की शुरूआत में आई हल्की गिरावट के बाद, भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मानो रफ्तार पकड़कर शानदार वापसी करता दिखा। निवेशकों की लगातार मजबूत खरीदारी की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांकों में जोरदार उछाल आया। कारेबार का आखिर तक सेंसेक्स लगभग 500 अंक की बढ़त के साथ 74 हजार के पार निकल गया, वहीं निफ्टी करीब 23,259 पर टिककर बंद हुआ। दिन की शुरुआत से ही ट्रेडिंग फ्लोर पर पॉजिटिव माहौल नजर आया। शुरुआती दौर में ही निवेशकों ने ऑटो और रियल्टी सेक्टर वाले शेयरों में दिल खोल कर खरीद की , जिसका असर धीरे धीरे पूरे बाजार में फैल गया। कई बड़ी ऑटो कंपनियों और रियल एस्टेट फर्मों के शेयरों में अच्छी खासी तेजी देखने मिली।
विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कारोबारी सत्र में जो गिरावट आई थी , उसे निवेशकों ने खरीदने का अवसर लाभ उठाया। इसके अलावा घरेलू बाजार की बनती स्थिति, रुपये की चाल, और वैश्विक बाजारों से मिले सीमित दबाव ने भी निवेशकों के भरोसे को सहारा दिया। एशियाई बाजारों (Asian markets) से जो संकेत मिले वे पूरी तरह सुहाने नहीं थे , पर भारतीय बाजार ने अपनी अलग ही मजबूती दिखा दी। ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी लगी रही, क्योंकि यह बातें बाजार की दिशा को सीधे प्रभावित करती हैं।
विश्लेषकों के हिसाब से अगर घरेलू निवेशकों का विश्वास इसी तरह कायम रहा तो आने वाले दिनों में बाजार में और भी दम देखने को मिल सकता है। फिर भी, उन्होंने वैश्विक उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए , निवेशकों को थोड़ी सतर्कता से कदम बढ़ाने की सलाह दी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









