मंदसोर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, कुख्यात डकैत अंतर्राज्यीय लच्छु गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार
देश के करीब 11 राज्यों में चोरी, लूट और डकैती को अंजाम देने वाले कुख्यात लच्छु गैंग के चार बदमाशों को मंदसोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Mandsaur, MP: मध्यप्रदेश के मंदसोर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. नाहरगढ़ थाना पुलिस ने धार व अलीराजपुर के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये बदमाश कुख्यात अंतर्राज्यीय लच्छु गैंग के बताए जा रहे हैं.
बदमाशों पर पहले भी कई अपराध दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बदमाश मंदसोर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में सुनसान स्थान पर चोरी की योजना बना रहे थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों के पास से 37 लाख का मश्रुका जप्त किया गया है. बताते चलें कि बीते दिनों इन्हीं के द्वारा मंदसोर के प्रसिद्ध चिकित्सक के यहां भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.
वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, केरल और असम में ये गिरोह चोरी, लूट डकैती की वारदात को अंजाम दे चुकी है.
मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि इनके पास से मंदसोर पुलिस ने सोने-चांदी के 25 लाख रुपए कीमत के आभूषण, चारपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक कटर, प्लास्टिक पेचकस, कटर आदी भी बरामद किए हैं.
(मंदसौर से अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP के राजगढ़ में BJP नेता को जंगल में बनाया बंधक: कपड़े फाड़े, नग्न वीडियो बनाया, पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

MP: छतरपुर में 4 लेन कंपनी के फील्ड ऑफिसर का अपहरण; 10 लाख फिरौती लेने के बाद भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा







