इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, USA निर्मित पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. और इनके पास से हथियार के कई सामानें और बाइक बरामद की है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): पूर्वी चंपारण जिले के इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में छौरादानो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक USA निर्मित पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है. पुलिस का दावा है कि सभी अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे.
जानकारी के अनुसार छौरादानो थाना क्षेत्र के जनता चौक पर कुछ संदिग्ध युवकों के जमा होने और आपराधिक साजिश रचने की गुप्त सूचना थानाध्यक्ष प्रभात कुमार को मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई.
पुलिस को देखते ही अपराधियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन अपराधियों को दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान चौथे अपराधी की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक USA निर्मित पिस्टल बरामद की गई.
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छौरादानो थाना क्षेत्र निवासी आकाश कुमार, सूरज कुमार, ऋतुराज कुमार के रूप में हुई है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने इनके पास से एक बाइक भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल अपराध की योजना में किया जाना था. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनका संबंध किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है और हथियार कहां से लाया गया था.
छौरादानो थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है. सीमावर्ती इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अपराध और तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट

Ranchi Breaking: नाले में मिला 18 महीने की लापता अदिती का शव! हादसा या साजिश.. जांच में जुटी पुलिस







