इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 11 लाख इंडियन और नेपाली करेंसी के साथ 2 संदिग्ध को पुलिस ने दबोचा
अंतर्राष्ट्रीय इंडो-नेपाल पर मोतिहारी पुलिस ने अवैध करेंसी रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉडर पर अवैध करेंसी रैकेट के खिलाफ लगातार सख्ती जारी है. इसी क्रम में जितना थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली और भारतीय मुद्रा जब्त की है.
थानाध्यक्ष सुधीर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अगरवा स्थित जियालाल चेक पोस्ट के रास्ते दो व्यक्ति नेपाल से भारत में अवैध रूप से करेंसी लेकर प्रवेश कर रहे हैं. सूचना मिलते ही SSB टीम और जितना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर दी.
कार्रवाई के दौरान दोनों संदिग्धों को नेपाल की ओर से आते हुए पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर पहले व्यक्ति नरेश कुमार गुप्ता पिता- गजेंद्र गुप्ता, निवासी- शिकारगंज, थाना- शिकारगंज, जिला- पूर्वी चंपारण के बैग से 9,63,650 रुपये नेपाली करेंसी और 71,410 रुपये भारतीय करेंसी बरामद किए गए.
वहीं दूसरे व्यक्ति जयलाल राम,पिता- रामदेव राम, निवासी- गालोंपटी, थाना- कलैया, जिला- बारा, नेपाल के पास से 1,10,000 रुपये नेपाली करेंसी बरामद की गई. बरामद राशि को पुलिस ने जब्त कर लिया है और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह करेंसी किसी बड़े रैकेट का हिस्सा है या नहीं.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ICSE-ISC Results 2026: 100 प्रतिशत अंक लाकर जमशेदपुर की बेटी शांभवी तिवारी बनी नेशनल टॉपर

MP: रील बनाने को लेकर विवाद बना मौत की वजह; पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या







