बांका में अवैध अस्पताल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सीलिंग के दौरान हंगामा
अस्पताल प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया और अपने सहयोगियों के साथ अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे.

Banka, Bihar: बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर बाजार स्थित ‘श्री बांके बिहारी मेमोरियल हॉस्पिटल’ को सील करने पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ अस्पताल प्रबंधन द्वारा बदसलूकी और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है.
बताया गया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015 के तहत जारी आदेश के अनुपालन में डॉ. आफताब आलम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अस्पताल पहुंची थी. इस दौरान अस्पताल प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया और अपने सहयोगियों के साथ अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे.
आरोप है कि प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के साथ भी हाथापाई की कोशिश की गई. भारी विरोध के बावजूद प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया. मामले को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
(बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सदर अस्पताल रांची में जटिल ऑपरेशन सफल, डेढ़ किलो की बढ़ी हुई तिल्ली निकाली गई, आयुष्मान योजना के तहत मिला निःशुल्क उपचार

सहरसा में सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों लेकर परीक्षा पास कराने का देते थे झांसा







