Nalanda (Bihar): बिहार में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल हुए है. बताया जा रहा है कि नालंदा स्थित शीतला मंदिर मेले में अचानक भगदड़ मच गई है जिसमें 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई है. हादसे में मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. बता दें, यह पूरी घटना जिले के दीपनगर थाना इलाके के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर की है.
घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवान पहुंच गए है. फिलहाल राहत बचाव कार्य शुरू चल रहा है घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. साथ ही मंदिर परिसर को भी खाली करा दिया गया है. रिपोर्ट्सों के मुताबिक, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अत्याधिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण इस घटना के होने की बात कही जा रही है.
जानें क्या है पूरा मामला
आज, 31 मार्च 2026 को मंगलवार है. बताते चले, श्रद्धालु प्रत्येक मंगलवार को पूजा करने के लिए हजारों की संख्या में मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में पहुंचते हैं. लेकिन इस मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट नजर आई. वहीं, मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक बढ़ गई जिसके कारण भगदड़ मची और यह हादसा हुआ. हालांकि यह घटना कैसे घटित हुई इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है. घटना के बाद मौके पर कई एंबुलेंस पहुंची मौके पर SDM भी पहुंच गए है.
नालंदा विश्वविद्यालय में आज दीक्षांत समारोह कार्यक्रम
आपको बता दें, आज बिहार के नालंदा जिले में राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह है. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शामिल होना है. इसके साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में नीतीश कुमार और उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शामिल होने वाले है ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या तरह के कार्यक्रम की वजह से तो शीतला मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरती गई ?









