MP के मुख्यमंत्री ने कूनो नदी में छोड़े 53 घड़ियाल और 25 कछुए, कहा- पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा प्रदेश
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के भीतर पालपुर फोर्ट के सामने कूनो नदी के किनारे आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नदी में 53 घड़ियाल और 25 कछुए छोड़े.

Keshan/Sheopur (Madhya Pradesh): आज, 1 मार्च 2026 (रविवार) को कूनो नेशनल पार्क स्थित कूनो नदी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घड़ियाल और कछुओं को रिलीज किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण एवं पर्यटन की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण अवसर हैं, मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है. इस वर्ष मध्य प्रदेश में आने वाले सैलानियों की संख्या में वृद्धि हुई है.
राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य के तत्वाधान में आयोजित घड़ियाल रिलीज कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि घड़ियाल और कछुओं का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है. विलुप्त होते जीवों के संरक्षण के संकल्प के साथ मध्य प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर शुरू हुआ चीता प्रोजेक्ट निरंतर सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है. गत दिवस ही बोत्सवाना से आए 9 चीतों को रिलीज किया गया है, जिससे प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर अब 48 हो गई है.
कूनो नेशनल पार्क के भीतर पालपुर फोर्ट के सामने कूनो नदी के किनारे आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 53 घड़ियाल और 25 कछुए नदी में छोड़े गए, गेवेलियस गैंगेटिक्स नाम के छोड़े गए 53 घड़ियालों में 28 नर एवं 25 मादाएं शामिल हैं. इसी प्रकार छोड़े गए 25 कछुए थ्री स्ट्राइप्ड रूफ टर्टल प्रजाति के हैं, जिनका वैज्ञानिक नाम वाटागुरु डोगोका है.
रिपोर्ट- अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हंसी-खुशी लंच कर रहा था छात्र, पेटीज खाते ही मच गई चीख-पुकार!, स्कूल की लापरवाही से 12वीं के छात्र की मौत

जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल, नाम से लेकर Aadhaar और मोबाइल नंबर तक मांगी जाएगी जानकारी







