मधुबनी पुलिस ने जाली नोट गिरोह का किया भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी पुलिस ने दो जाली नोट के तस्करों को गिरफ्तार किया है. जाली रुपया का कारोबार गया जिला से मधुबनी सहित अन्य कई जिलों और नेपाल तक फैला हुआ है.

Bihar (Madhubani): मधुबनी पुलिस ने जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है. 6 लाख 44 हजार नकली नोटों के साथ दो नोट तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. नगर थाना पुलिस ने मधुबनी रेलवे स्टेशन के पास से एक अपराधी को गिरफ्तार किया. उसके निशानदेही पर दूसरे तस्कर को गया जिला से गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार जाली नोट तस्कर की पहचान नालन्दा जिला के हरनौत थाना क्षेत्र निवासी सूर्यदेव कुमार सूरज और गया जिला निवासी उदल पासवान के तौर पर हुई है. जाली रुपया का कारोबार गया जिला से मधुबनी सहित अन्य कई जिलों और नेपाल तक फैला हुआ है. पुलिस ने कलर प्रिंटर,नोट कटर मशीन सहित रुपया छापने से सम्बंधित अन्य सामग्री बरामद किया है.
एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया गुप्त सूचना पर नगर थाना पुलिस ने मधुबनी स्टेशन के पास से सूर्यदेव कुमार सूरज को गिरफ्तार किया. उसके बैग से भारी मात्रा में इंडियन करेंसी का नकली नोट मिला. वहीं पूछताछ पर पता चला नकली रुपया गयाजी जिला के विश्वविद्यालय बोधगया थाना क्षेत्र के उदल पासवान से लाया गया है. पुलिस गयाजी स्थित उदल पासवान के घर छापेमारी कर उदल पासवान को गिरफ्तार किया. उदल पासवान की निशानदेही पर गया के गौतमनगर स्थित किराए के मकान से जाली नोट छपाई मशीन भारी मात्रा में जाली नोट सहित अन्य सामग्री बरामद की गई.
जाली नोट का नेपाल कनेक्शन है और ये रुपया नेपाल निवासी राजाक्षेत्री नाम के युवक को देने जा रहे थे. सूर्यदेव कुमार सूरज के पास से 6,44,000 जाली भारतीय करेंसी और 3200 ऑरिजिनल रुपया बरामद किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अंतरराष्ट्रीय जाली नोट तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस जाली नोट तस्कर गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है. इस जाली नोट तस्कर गिरोह का नेपाल सहित भारत के कई राज्यों में नेटवर्क की संभवाना जतायी जा रही है.
रिपोर्ट: राघव मिश्रा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






