टपकती छत, फटे बेड और न चादर... न कंबल!, बोकारो सदर अस्पताल के महिला वार्ड में बदहाली का आलम
बोकारो सदर अस्पताल के महिला और प्रसूति वार्ड में बुनियादी सुविधाओं की कमी के आरोप सामने आए हैं। मरीजों ने टपकती छत, जर्जर बेड, चादर-कंबल और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Bokaro: बोकारो के सदर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अस्पताल के महिला और प्रसूति (डिलीवरी) वार्ड में मरीजों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। वार्डों में कहीं बेड पर चादर नहीं है, तो कहीं गद्दे फटे और जर्जर हालत में पड़े हैं। बरसात के इस मौसम में हालात और भी खराब हो चुके हैं, जहां छत से पानी टपक रहा है और दीवारों पर फैली सीलन से मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
ठंड लगने पर नहीं मिला कंबल, खून चढ़ने के बाद खाली बोतल हटाने का काम भी परिजनों के जिम्मे
अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक मरीज के परिजन ने बताया कि रात के वक्त मरीज को तेज बुखार और कंपकंपी होने पर स्टाफ से कंबल मांगा गया, लेकिन कंबल तक नहीं दिया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि वार्ड में नियमित साफ-सफाई नहीं होती और ब्लड चढ़ने के बाद खाली बोतल और ड्रिप सेट हटाने तक का काम खुद तीमारदारों को करना पड़ता है।
बारिश का बहाना बना रहा अस्पताल प्रशासन, उठ रहे गंभीर सवाल
सुविधाओं की कमी को लेकर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से चादरों की धुलाई और उपलब्धता में दिक्कत आ रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या बारिश के बहाने मरीजों को साफ चादर, कंबल और बुनियादी चीजों से महरूम रखा जा सकता है। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के साथ-साथ साफ-सुथरा माहौल और जरूरी सुविधाएं देना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। अब देखना यह है कि इन शिकायतों के सामने आने के बाद सिविल सर्जन और जिला प्रशासन इस पर क्या कड़ा एक्शन लेते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







