बिहार में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, TRE 4 की नोटिफिकेशन आने में देरी से उग्र छात्रों का प्रदर्शन
BPSC के TRE 4 की परीक्षा में देरी और कोई विज्ञापन जारी न किए जाने से स्टुडेंट्स परेशान थे. जिनका गुस्स फूटा और बड़ी संख्या में पटना के गांधी मैदान में इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे. इन छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज करनी शुरू कर दी.

Patna, Bihar: पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. पटना कॉलेज से हजारों की संख्या में शिक्षक परीक्षा के अभ्यर्थियों ने विरोध मार्च निकाला और गांधी मैदान में जमा हो गए. सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाने लगी. ये मांग कर रहे थे कि परीक्षा का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल थी, जिनपर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए ताबड़तोड़ लाठियां बरसानी शुरू कर दीं.
प्रदर्शनकारी छात्र बाकरगंज पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद लाठीचार्ज की खबर सामने आई. अभ्यर्थी बीपीएससी की नई नियमावली का भी विरोध कर रहे हैं. प्रदर्शन के कारण शहर के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा.
यह प्रदर्शन छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में किया गया. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि सरकार लगातार भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रही है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है. प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने बीपीएससी की नई नियमावली का भी विरोध किया. छात्रों का आरोप है कि नियमों में बदलाव से अभ्यर्थियों को नुकसान हो सकता है. प्रदर्शनकारी “TRE 4 विज्ञापन जारी करो” और “नियमावली वापस लो” जैसे नारे लगा रहे थे.
जेपी गोलंबर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि प्रदर्शनकारियों को रोका जा सके और कानून व्यवस्था बनी रहे. प्रदर्शन को लेकर पटना के कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ. फिलहाल पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. TRE 4 अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
जल्द निकालेंगे बातचीत से समाधान: बिहार शिक्षा मंत्री
बिहार के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मीडिया के प्रश्न पर कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी शिक्षा मंत्री के साथ सभी बिहारियों की है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक समस्या का समाधान आंदोलन नहीं हो सकता. वे जल्दी ही अधिकारियों के साथ लंबित शिक्षक परीक्षा के मुद्दे को लेकर बैठक करेंगे.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विवाद का समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है. उनका कहना है कि किसी भी काम को वे कल पर छोड़ने पर विश्वास नहीं रखते.
अब देखना होगा कि शिक्षा मंत्री की बातें धरातल पर कब और कितनी जल्दी नजर आती हैं और अभ्यर्थियों की समस्या का समाधान कब निकल पाता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक की जांच करेगी CBI

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत







