गोड्डा में जमीन विवाद बना काल ! खंभे से बांधकर युवक की लाठी और हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या
नीरज कुछ दिन पहले ही ग्वालियर से B.Ed की परीक्षा देकर अपने घर वापस लौटा था. लेकिन उसे यह मालूम नहीं था कि उसकी यह घर वापसी उसकी जिंदगी की अंतिम यात्रा बन जाएगी.

Godda Breaking News: गोड्डा जिले से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. जिसे सुनकर आपकी रूहें कांप उठेगी. यह पूरी खबर जिले के पथरगामा थाना इलाके के राजपुर गांव की है जहां जमीन और आपसी विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.
मृतक की पहचान नीरज पंजियारा (25 वर्ष) के रुप में की गई है. बताया जा रहा है कि नीरज कुछ दिन पहले ही ग्वालियर से B.Ed की परीक्षा देकर अपने घर वापस लौटा था. लेकिन उसे यह मालूम नहीं था कि उसकी यह घर वापसी उसकी जिंदगी की अंतिम यात्रा बन जाएगी. 
जानकारी के अनुसार, जमीन और आपसी विवाद में कुछ लोगों ने नीरज को खंभे पर बांध दिया और इसके बाद उसकी लाठी और हथौड़े से पिटाई शुरू कर दी. आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए नीरज की तब तक पिटाई की जब तक नीरज ने दम न तोड़ दिया. वहीं इस घटना को जिस किसी ने भी सुना...उनकी रूहें कांप उठी.
इधर, इस मामले की सूचना पुलिस को देर रात करीब 12 बजे मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नीरज को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है.
वहीं, युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है लोग कह रहे हैं कि एक होनहार युवक जो अपने भविष्य के सपने लेकर घर लौटा था आज वहीं घर मातम में डूबा है. जमीन के टुकड़े ने एक परिवार से उसका बेटा छीन लिया और रिश्तों को खून से रंग दिया. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा है फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
रिपोर्ट- प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची अंचल कार्यालय में पार्षदों और आंगनबाड़ी सेविकाओं में ही भिड़ंत, मेयर ने किया हस्तक्षेप

MP: जमीन विवाद की शिकायत दर्ज कराकर थाने से घर लौट रहे दंपति पर फायरिंग, 2 को ग्रामीणों ने दबोचा, 2 फरार






