पूर्णिया में नाबालिग का अपहरण: बंधक बनाकर भेजी फोटो, 10 लाख फिरौती की मांग
पूर्णिया के बड़हरा कोठी क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण, बंधक बनाकर फोटो भेज 10 लाख फिरौती मांगी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, घटना को संदिग्ध मानते हुए जल्द खुलासे का आश्वासन दिया.

Bihar (Purnia): पूर्णिया के बड़हरा कोठी थाना के दीबरा धानी पंचायत वार्ड 10 गहील स्थान से एक नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. अपराधियों ने घर में सो रही एक लड़की का अपहरण कर लिया. अपहर्ताओं ने लड़की के ही मोबाइल से उसके जीजा चंदन जायसवाल के मोबाईल पर लड़की का फोटो भेजा है. जिसमें लड़की का हाथ और मुंह बांधा हुआ दिखाया गया है. साथ ही 10 लाख की फिरौती भी मांगी गई है.

घटना 30 मार्च की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है. पिता गुलाबचंद भगत ने बताया कि उनकी बेटी कोमल कुमारी घर में सोई हुई थी. उसके बाद अचानक घर से ही लापता हो गई. परिवार वाले उसे ढूंढ ही रहे थे कि तभी कोमल के जीजा चंदन जायसवाल के मोबाइल पर लडकी का हाथ और मुंह बंधा एक फोटो आया. इस फोटो में कोमल रस्सी से बंधी हुई नजर आ रही है. बदमाशों ने उसे छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है.
घटना के बाद परिजनों ने आज बड़हरा कोठी थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं इस बाबत पूछे जाने पर धमदाहा के एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी ने कहा कि घटना संदेहास्पद प्रतीत हो रही है. हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने आश्वासन देते हुए कहा है कि जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा.
वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट पर तंज कसते हुए लिखा है- यही प्रदेश में कानून का इकबाल है. जब अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोग सरकार में रहेंगे तो न्याय और सुरक्षा की उम्मीद की खत्म हो जाती है.
रिपोर्ट: गौरव गुप्ता
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़, प्रशासन ने कहा- 70 दिन का स्टॉक सुरक्षित

मध्यप्रदेश में 2 बेटियां होने से नाराज पति ने फोन पर पत्नी को दिया 3 तलाक, ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज






