गिरिडीह में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट का अपहरण मामला: QR कोड के जरिए पुलिस ने 5 अपराधियों को दबोचा, 2 अब भी फरार
गिरिडीह में पुलिस ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट के अपहरण मामले का फंडाफोड़ किया है, पुलिस ने मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और अपहृत एजेंट को उनके चंगुल से मुक्त कराया है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट के अपहरण मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 5 अपराधियों को दबोचा है. साथ ही इनके पास से पुलिस ने अपहृत के बाइक के साथ दो अन्य बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किया है.
बता दें, यह पूरा मामला जिले के बेंगाबाद थाना इलाके का है जहां रविवार को पर्यटन स्थल खंडोली से 7 की संख्या में आए अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट तस्लीम अंसारी (35 वर्ष), पिता- कलीम मियां को बाइक सहित अपहरण कर लिया था. इधर, इस मामले की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को दबोच लिया है.
वहीं मामले में जानकारी देते हुए आज, सोमवार (25 मई) को जिला एसपी डॉ विमल कुमार ने पीसी की. जहां उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मो. सोहेल मुफ्फसिल थाना इलाके के पिपराघोड़ा का रहने वाला है जबकि मो. आदिल अंसारी पचंबा थाना, मो. समीर अंसारी मुफ्फसिल थाना इलाका और चैथाडीह निवासी इरशाद अंसारी शामिल हैं. पीसी के दौरान मौके पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, बैंगबाद थाना प्रभारी अमन सिंह भी मौजूद रहे.

अपहृत तस्लीम अंसारी गांडेय के पांडेयडीह निवासी कलीम अंसारी का बेटा है. जानकारी के अनुसार, तस्लीम के अपहरण के बाद अपराधियों ने उसके चचेरे भाई इकबाल अंसारी के पास फोन करके करीब 10 लाख रुपए फ़िरौती रकम की मांग की. तब जाकर परिजनों को इसकी जानकारी हुई कि तस्लीम का अपहरण हुआ है. अपहरणकर्ताओं ने क्यूआर कोड ने भेजकर तस्लीम के परिजनों से रकम मांगी. जिसके बाद परिजनों ने क्यूआर कोड के जरिए 24 हजार रुपए नकद भेज दिया.
वहीं इस पूरे घटना की सूचना तस्लीम के भाई ने बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन सिंह को दी. जिसके बाद थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी एसपी विमल कुमार को दी. और इसके बाद एसपी के निर्दश पर जांच टीम का गठन किया गया. और टीम ने तकनीकी सेल की मदद से क्यूआर कोड के जरिए अपराधियों तक अपनी पहुंच बनाई और पांच अपराधियों को दबोचने में सफलता पाई. साथ ही पुलिस ने तस्लीम अंसारी को अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराया. हालांकि दो अपरहणकर्ता राजा और जाफर उर्फ लालुवा अभी भी फरार है जिसकी धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों के बीच चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल, जानें पूरा मामला

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावालौंग के इचाहर जंगल से 54 लाख का डोडा और पोस्ता दाना जब्त, एक गिरफ्तार







