खूंटी गोलीकांड का खुलासा! 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
18 मई को कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी हेरमन होरो को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

Khunti, Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, अपाची बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
दरअसल, 18 मई को कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी हेरमन होरो को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए खूंटी एसपी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल मुण्डा उर्फ नन्दू को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने सहयोगी रमेश तिर्की उर्फ रवि तिरू उर्फ सिपाही के साथ मिलकर गोलीकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की.
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी रमेश तिर्की को भी गिरफ्तार किया. पूछताछ में रमेश ने भी अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पदमपुर जंगल से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल अपाची बाइक नंबर JH01FV-3632 को भी जब्त कर लिया है.
अवैध हथियार बरामदगी को लेकर कर्रा थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इस पूरी कार्रवाई में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी राजु कुमार, कर्रा थाना पुलिस और रिजर्व गार्ड की अहम भूमिका रही.
(खूंटी से जितेन की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भगवान भरोसे हंटरगंज CHC की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के लिए जानलेवा बनी 108 एम्बुलेंस

ऑपरेशन मुस्कान: खूंटी पुलिस ने लौटाई 56 लोगों की मुस्कान, बरामद कर वापस किए खोए मोबाइल!







