नवरात्रि के उपवास में खुद को रखें हाइड्रेटेड, करें इस फल का सेवन
उपवास में सबसे ज्यादा ध्यान अपने हाइड्रेशन की ही रखनी होता है. नवरात्रि के उपवास में नौ दिन आपके शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने में कौन सा फल सहायक होगा, आइए जानते हैं.

नौ दिनों का उपवास आपके शरीर को परेशानी में डाल सकता है, अगर आपने सही तरीके से अपना ख्याल नहीं रखा. ऐसे लोग जिन्होंने कई दफा नवरात्रि का उपवास किया है, उनको अच्छी जानकारी होती है कि इन दिनों में क्या, कैसे और कब खाना होता है. इस दौरान आपको पानी की कमी न हो इसका खासा ध्यान रखना होता है. वह भी तब जब आप चैत्र नवरात्र कर रहे हैं.

केवल फल पर नौ दिन व्यतीत करने वाले व्रतियों के लिए तरबूज का सेवन बहुत लाभप्रद होता है. यह आपको हाइड्रेटेड तो रखता ही है, गर्मी से भी राहत देता है. इसके सेवन के अन्य कई और फायदे भी हैं.

तरबूज के सेवन से मिलते हैं कई प्रकार के लाभ
- तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है, जो डिहाइड्रेशन से बचाता है और शरीर को ठंडा भी रखता है.
- इसमें लाइकोपीन और पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ सुधारने में मदद करता है.
- तरबूज में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रौशनी के लिए फायदेमंद होता है.
- कम कैलोरी और पानी की मात्र अधिक होने की वजह से यह वजन घटाने में भी सहायता करता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV पॉजिटिव मरीज का ऑपरेशन ,सदर अस्पताल और रिम्स के बीच बढ़ा विवाद

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर ओपीडी सेवाएं ठप







