कहलगांव एनटीपीसी ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों के बीच निशुल्क दवाइयों का वितरण
कहलगांव एनटीपीसी के जीवान ज्योति अस्पताल की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन मंगलवार को एकचारी गांव के पूरब टोली प्राथमिक विद्यालय में किया गया.

Bhagalpur (Bihar): भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी के जीवान ज्योति अस्पताल की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को एकचारी गांव के पूरब टोली प्राथमिक विद्यालय में किया गया. 
शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों का प्राथमिक स्वास्थ्य जांच किया और उनके बीच आवश्यक दवाइयों का नि: शुल्क वितरण किया. इस पहल के माध्यम से एनटीपीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया है. इसकी जानकारी देते हुए कहलगांव एनटीपीसी के पीआरओ सह प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने दिया.
रिपोर्ट- अतीश दीपंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मंदिर के चबूतरे पर चल रहा स्कूल, गायब मिली शिक्षिका, अरवल में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल

Barh में हंसी-मजाक में युवक ने अपने दोस्त को मारी गली, गंभीर हालत में PMCH रेफर






