29 मार्च को JPSC लेगा NET 24 की परीक्षा, सचिव ने हाई कोर्ट को दी जानकारी
झारखंड में लंबे समय बाद झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2024 परीक्षा 29 मार्च 2026 को होने जा रही है।इसकी जानकारी गुरुवार को शपथ पत्र के माध्यम से जेपीएससी सचिव की ओर से अधिवक्ता ने झारखंड हाई कोर्ट को दीं है । दिसंबर 2025 में ही परीक्षा के लिए फॉर्म भराए गए थे।

झारखंड में लंबे समय बाद झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2024 परीक्षा 29 मार्च 2026 को होने जा रही है। जेपीएससी ने पूर्व में अपने कैलेंडर में इसकी जानकारी दी थी लेकिन कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी । अब इसकी जानकारी गुरुवार को शपथ पत्र के माध्यम से जेपीएससी सचिव की ओर से अधिवक्ता ने झारखंड हाई कोर्ट को दीं है । कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल निर्धारित की है । हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। गुरुवार को असिस्टेंट प्रोफेसर व शिक्षकेत्तरकर्मियों की नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका पर कोर्ट सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई । झारखंड हाई कोर्ट ने पिछली सुनवाई में जेपीएससी को शपथ पत्र के माध्यम से परीक्षा के तारीखों की जानकारी देने को कहा था। मार्च महीने में JET परीक्षा आयोजित करने बताए जाने को कोर्ट ने गंभीरता से लिया था और इसे वेग बताया था । परीक्षा के लिए करीब 175000 परीक्षार्थियो ने फॉर्म भर दिया है । दिसंबर 2025 में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। इसके बाद ढाई माह तक परीक्षार्थो को इंतजार करना पड़ा है। पिछले कई वर्षों से JET परीक्षा आयोजित नहीं हुई है। JET की परीक्षा होने से राज्य को कई असिस्टेंट प्रोफेसर मिलेंगे और पीएचईडी स्कॉलर्स तैयार होंगे। हाल ही में यूजीसी नेट 2025 के रिजल्ट जारी किए गए थे जिसमें झारखंड के भी कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी । लेकिन जो लोग यूजीसी नेट में सफल नहीं हो पाए थे उनके पास इस एग्जाम को पास करने का फिर से मौका रहेगा। वैसे परीक्षार्थियों के लिए JET 2024 एक बड़ा अवसर होने जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






