जे.पी. नड्डा आज करेंगे समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ
शुरू होगा समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जोखिम वाले बच्चों पर खास नजर

केंद्र सरकार बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के लिए समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (SSBSK) शुरू करने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का उद्देश्य जन्म से लेकर 36 महीने तक के बच्चों को घर और समुदाय स्तर पर लगातार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है कि जीवन के पहले तीन वर्ष बच्चे के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं।
यह कार्यक्रम मौजूदा होम-बेस्ड न्यूबॉर्न केयर (HBNC) और होम-बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड (HBYC) योजनाओं को जोड़कर तैयार किया गया है। इसके तहत पहली बार जोखिम वाले नवजात और बच्चों की अलग पहचान कर उनकी विशेष निगरानी की जाएगी। ऐसे नवजातों को जन्म के बाद पहले 42 दिनों में नौ तक घरेलू स्वास्थ्य दौरे मिलेंगे, जबकि जोखिम वाले बच्चों को 36 महीने की उम्र तक आठ अतिरिक्त स्वास्थ्य दौरे दिए जाएंगे। इसके साथ ही हर गांव में वेल-बेबी सत्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मासिक शिशु शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ माताओं के मानसिक स्वास्थ्य की जांच को भी शामिल किया गया है। आशा, एएनएम, सीएचओ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मिलकर बच्चों की नियमित निगरानी करेंगे। डिजिटल तकनीक के जरिए बच्चों का रिकॉर्ड रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का कहना है कि यह योजना हर बच्चे तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UP News: अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी पर CM योगी सख्त, समय से पहले नोटिस के निर्देश

बांग्लादेश का मोंगला पोर्ट प्रोजेक्ट अब चीन के पास, भारत के लिए क्यों बढ़ी रणनीतिक चिंता?







