घाटशिला और बिहार चुनाव को लेकर रांची में JMM की बड़ी बैठक
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई गई है. जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

JMM Meeting: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) अपना प्रत्याशी किसे बना रहा है और बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को कितनी सीटें मिल रही है इसपर से आज पर्दा उठ जाएगा.
दरअसल, JMM के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने आज केंद्रीय समिति की अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक हरमू स्थित सोहराय भवन में बुलाई गई है. जिसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.
इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान कई बड़े निर्णय भी लिये जा सकते हैं. इसके अलावे घाटशिला उपचुनाव को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के साथ भी विशेष चर्चा होगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!

चतरा में अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थे थाना प्रभारी, पुलिस महकमा सवालों के घेरे में






