मेदिनीनगर में JMM ने श्रद्धा के साथ मनाई दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि
टाउन हॉल के समीप मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने दिशोंम गुरु Shibu Soren की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम की

Medininagar Palamu : मेदिनीनगर शहर के टाउन हॉल के समीप मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने दिशोंम गुरु Shibu Soren की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने की। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी, गरीब और वंचित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके योगदान को याद करते हुए नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान टाउन हॉल परिसर में दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की गई। श्रद्धांजलि सभा के साथ भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को आयोजित भक्ति जागरण में भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में सान्नू सिद्दीकी, अविनाश देव, संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, जुगल किशोर चंद्रवंशी सहित झामुमो के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में कुदरत का क़हर, दो अलग-अलग गांवों में वज्रपात से 9 की मौत, 2 गंभीर ; एक ही परिवार के 3 बच्चों ने गंवाई जान

बीमा कंपनी की मनमानी पर कंज्यूमर कोर्ट का चाबुक, अब मृतक किसान की पत्नी को देने होंगे ₹6.50 लाख







