कल से फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, 17 जिलों में मेघगर्जन के साथ होगी बारिश !
झारखंड में कल से फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आएगा. मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के करीब 17 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने क मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा, इस दौरान राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों (जिले) में मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी. इसकी सूचना शनिवार को देते हुए विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है. विभाग ने बताया है कि 15 मार्च के बाद 16 मार्च को राज्य के 17 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात होने की आशंका जताई है.
विभाग बताया है कि राजधानी और आसपास के इलाकों सहित राज्य के कई जिलों में 16 और 17 मार्च को बारिश होने की संभावना है इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर मेघ गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की आशंका जताई गई है. इस दौरान हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.
राज्य के इन 17 जिलों में होगी बारिश !
विभाग के अनुसार, जिन जिलों में बारिश होने की आशंका जताई गई है उनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गोड्डा, गिरिडीह, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. इन क्षेत्रों में बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना

RIMS की अधिकृत जमीन को गलत तरीके से खरीद बिक्री करने मामले में ACB ने 4 लोगों को दबोचा






