गुजरात में झारखंड के युवक ने की आत्महत्या!, पूरी रात क्रेन से लटकती रही लाश
अहमदाबाद में झारखंड के गढ़वा निवासी 22 वर्षीय युवक प्रीतम सिंह का शव निर्माणाधीन इमारत की 32वीं मंजिल पर क्रेन से मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Gujrat/Garhwa गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एसजी हाईवे पर निरमा यूनिवर्सिटी के सामने स्थित निर्माणाधीन 'ट्रेमोंट एडलिप' (Tremont Adlip) बिल्डिंग में एक 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव निर्माणाधीन इमारत की 32वीं मंजिल पर एक क्रेन से लटका हुआ मिला। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे निर्माण स्थल और आसपास के इलाके में भारी हड़कंप मच गया।
पूरी रात क्रेन से लटकता रहा शव, सुबह देखकर सहम गए लोग
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक का शव मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार सुबह तक 32वीं मंजिल पर क्रेन से हवा में लटकता रहा। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब आसपास के लोग और अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे, तो इतनी ऊंचाई पर शव को लटकता देख उनके होश उड़ गए।
कई सालों से क्रेन ऑपरेटर का काम कर रहा था प्रीतम
स्थानीय लोगों और मजदूरों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृतक प्रीतम सिंह पिछले कई सालों से इसी निर्माण स्थल पर क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। मंगलवार रात न जाने ऐसी क्या वजह रही कि उसने अपनी ही क्रेन से लटककर अपनी जान दे दी।
शव उतारने में हुई भारी मशक्कत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही सोला पुलिस स्टेशन की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। शव 32वीं मंजिल की भारी ऊंचाई पर लटका होने के कारण पुलिस और रेस्क्यू टीम को उसे नीचे उतारने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोला पुलिस स्टेशन के PI के.एन. भूकन ने बताया कि शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल युवक ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिचितों, दोस्तों और सहकर्मियों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं, इस दुखद हादसे की सूचना गढ़वा स्थित युवक के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद से परिवार में मातम का माहौल है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में पुलिस की जांच पर DIG सख्त, एक DSP समेत 4 SI को शोकॉज ; तीन थानों के 11 मामलों...

रांची कोर्ट ने सुनाई 43 किलो गांजा तस्करी में 5 को 10-10 साल की कठोर सजा







