POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, दरिंदे नेसार अंसारी को सुनाई फांसी की सजा
रांची की POCSO कोर्ट ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी नेसार अंसारी को फांसी की सजा सुनाई। 2020 के इस मामले में अदालत ने अपराध को जघन्य मानते हुए कड़ा फैसला दिया।

Ranchi: राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र में एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में न्याय की जीत हुई है। POCSO मामलों के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने मासूम से दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या के दोषी नेसार अंसारी को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने कड़े फैसले में स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे खौफनाक और जघन्य अपराध के लिए फांसी से कम कोई सजा हो ही नहीं सकती।
4 साल पहले की थी हैवानियत, बोरे में फेंक दिया था शव
यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना साल 2020 की है, जब रातु थाना क्षेत्र के परेहपाट इलाके में इस दरिंदे ने 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। दुष्कर्म के बाद हैवान नेसार अंसारी ने बच्ची की निर्मम हत्या कर दी और उसके शव को एक बोरे में बंद करके खेत में फेंक दिया।
शव देखकर भड़क उठे थे ग्रामीण, DIG ने दिया था अर्थी को कंधा
जब खेत में बोरे से बच्ची का शव बरामद हुआ था, तो इलाके में सनसनी फैल गई थी। मासूम के साथ हुई इस बर्बरता को देखकर स्थानीय ग्रामीण बुरी तरह आक्रोशित हो गए थे और हंगामा किया था। भारी तनाव के बीच पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया था। उस दौरान बच्ची के जनाजे में DIG (सह तत्कालीन ग्रामीण SP) नौशाद आलम भी शामिल हुए थे और उन्होंने खुद बच्ची की अर्थी को कंधा दिया था।
घटना के बाद से ही जेल में है दोषी
अपराध को अंजाम देने के बाद से ही दोषी नेसार अंसारी जेल में बंद है। 4 साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई और सुनवाई के बाद अंततः अदालत ने सबूतों और गवाहों के आधार पर उसे दोषी करार दिया और समाज में कड़ा संदेश देते हुए मौत की सजा सुनाई। इस फैसले के बाद बच्ची के परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में पुलिस की जांच पर DIG सख्त, एक DSP समेत 4 SI को शोकॉज ; तीन थानों के 11 मामलों...

रांची कोर्ट ने सुनाई 43 किलो गांजा तस्करी में 5 को 10-10 साल की कठोर सजा







