झारखंड T20 लीग: क्रिकेट का नया रोमांच आज से शुरू
झारखंड में क्रिकेट का नया रंग, T20 लीग की शुरुआत आज से. MS Dhoni होंगे मुख्य अतिथि.

झारखंड में क्रिकेट का रोमांच अब और भी तेज़ हो गया है। जेएससीए स्टेडियम में आज से शुरू होने वाली झारखंड टी-20 लीग में फटाफट क्रिकेट का मज़ा देखने को मिलेगा। यह लीग फ्रेंचाइजी मॉडल पर आधारित 6 टीमों के बीच खेली जाएगी और 23 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले होंगे।
टूर्नामेंट के आयोजन समिति के अध्यक्ष और एसजे अपलिफ्ट के निदेशक, संभव जैन ने मंगलवार को मीडिया को पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लीग चरण में हर दिन दो मैच होंगे। पहले दिन पहला मैच दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। अन्य दिनों में पहला मैच दोपहर 1 बजे और दूसरा मैच शाम 6:30 बजे होगा। 22 जून को दोनों सेमीफाइनल होंगे और 23 जून की रात फाइनल मैच के साथ लीग का समापन होगा। जैन ने यह भी बताया कि उद्धघाटन समारोह में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुख्य अतिथि होंगे।
छोटानागपुर रॉयल्स ने नई जर्सी और टीम एंथम का किया भव्य प्रदर्शन:
लीग की तैयारी के दौरान, छोटानागपुर रॉयल्स ने मंगलवार को रांची के एक होटल में टीम की नई जर्सी और आधिकारिक एंथम का शानदार अनावरण किया। इस कार्यक्रम में टीम के अधिकारी, कोच और खिलाड़ी मौजूद थे। नई जर्सी को टीम की पहचान और झारखंड की क्रिकेट संस्कृति का प्रतीक बताया गया, जबकि एंथम खिलाड़ियों के उत्साह, मेहनत और जीत की भावना को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा में 'रीलबाजों' का अड्डा बने थाने: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी की खुली चेतावनी

बारात की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, बस पलटने से दो की मौत, 30 से अधिक घायल







