स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के मार्गदर्शन में रचा गया इतिहास, 17 साल पुराना विशाल ट्यूमर ऑपरेशन से बाहर
ट्यूमर का आकार इतना अधिक बढ़ चुका था कि मरीज के लिए सिर झुकाना, बैठना और सोना तक मुश्किल हो गया था. यह मामला अत्यंत जटिल श्रेणी का था. मरीज पूर्व में कई बड़े अस्पतालों में परामर्श ले चुका था.

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए रांची सदर अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग ने अत्यंत जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर सुदृढ़ीकरण के प्रयासों के बीच डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 54 वर्षीय मरीज के गर्दन-पीठ (सर्वाइको-डॉर्सल) क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों से बढ़ रहे लगभग 5 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया.
मरीज लंबे समय से भारीपन, तीव्र दर्द तथा दैनिक गतिविधियों में गंभीर कठिनाइयों से जूझ रहा था. ट्यूमर का आकार इतना अधिक बढ़ चुका था कि मरीज के लिए सिर झुकाना, बैठना और सोना तक मुश्किल हो गया था. यह मामला अत्यंत जटिल श्रेणी का था. मरीज पूर्व में कई बड़े अस्पतालों में परामर्श ले चुका था, जहां उच्च जोखिम के कारण सर्जरी से इनकार कर दिया गया था. अंततः मरीज ने आशा की किरण के रूप में रांची सदर अस्पताल का रुख किया.
यहां डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने चुनौती स्वीकार करते हुए उन्नत तकनीक, सूक्ष्म योजना और अत्यधिक सावधानी के साथ लंबे एवं जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया. सर्जरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव की आशंका, महत्वपूर्ण नसों एवं मांसपेशियों की सुरक्षा तथा त्वचा पुनर्निर्माण जैसी कठिन चुनौतियों का भी टीम ने कुशलतापूर्वक सामना किया. सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है, जो चिकित्सकीय टीम की दक्षता और समर्पण का प्रमाण है.
इस उल्लेखनीय सफलता पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “सदर अस्पताल, रांची लगातार उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. हमारी सरकार का लक्ष्य है कि आम जनता को जटिल से जटिल उपचार भी सरकारी अस्पतालों में सुलभ हो. यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है और हमारे डॉक्टरों की क्षमता, प्रतिबद्धता एवं आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे का मजबूत उदाहरण है.”
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के नेतृत्व में झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता, अत्याधुनिक उपकरणों की व्यवस्था तथा आमजन तक बेहतर इलाज पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं. सदर अस्पताल की यह सफलता राज्य के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र में बढ़ते विश्वास का प्रतीक है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की बैठक: नए पते, नई जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों पर मुहर






