झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, कल सभी प्रत्याशियों को मिलेंगे चुनाव चिन्ह
झारखंड नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर है. निर्वाचन आयोग की तरफ से 150 नए चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए है. कल यानी 7 फरवरी को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे.

Ranchi News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. राजधानी रांची सहित सभी जिलों में चुनाव की तैयारियां जोरों से की जा रही है. इस बीच झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने करीब 150 नए चुनाव चिन्ह जारी कर दिए है. सभी प्रत्याशियों को कल यानी 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे.
मेयर, अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए अलग-अलग प्रतीक तय
बता दें, इस बार गैर-दलीय चुनाव होने के कारण सभी प्रत्याशियों को नए चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे. मेयर, अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए अलग-अलग प्रतीक तय है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रोजमर्रा की वस्तुओं को चुनाव प्रतीकों में शामिल किया गया है. जिसमें लोटा से लेकर हवाई जहाज तक चुनाव प्रतीक चिन्ह होंगे. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रतीक की सूची में से प्रत्याशी अपनी पसंदीदा चुनाव चिन्ह चुन सकेंगे.
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी, 424 अयोग्य घोषित
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है. जिसमें 424 नामांकन अयोग्य घोषित हुए है. आज प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी का दिन है. बता दें, नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 165 प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतरे है. इसमें कुल 50 महिलाएं शामिल हैं. जबकि नगर निगम पार्षद पद के लिए 2375 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं इनमें कुल 1268 महिलाएं शामिल हैं.
23 फरवरी को एक चरण में होगा मतदान
चुनाव चिन्ह केवल एक बार ही आवंटित होगा. अंतिम बदलाव के लिए निर्वाचन आयोग की अनुमति जरूरी होगी. बता दें, पूरे राज्य में नगर निकाय का चुनाव 23 फरवरी2026 (सोमवार) को एक चरण में होगा. इसके बाद चुनाव के परिणाम 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को घोषित किए जाएंगे.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में एचआईवी पॉजिटिव मरीज का ऑपरेशन: लापरवाही या रिपोर्ट का खेल?

Saraikela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 'दिशा' की बैठक में दी विकास कार्यों को गति, जल संकट और जाम से मुक्ति के कड़े निर्देश






