चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? Jharkhand नगर निकाय चुनाव की प्रत्याशी ने 'प्रेमी संग फरार' होने की खबरों को नकारा
झारखंड नगर निकाय चुनाव बस चंद रोज दूर है. खबर आई थी कि सरायकेला की एक प्रत्याशी अपने प्रेमी संग फरार हो गई. अब प्रत्याशी ने खुद इसकी स्पष्टता दे दी है.उन्होंने कहा कि..

Jharkhand (Saraikela): आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने खुद के 'प्रेमी संग फरार' होने की खबरों को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है. शुक्रवार को आरआईटी थाने पहुंचकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कहीं फरार नहीं हुई थीं, बल्कि चुनावी कार्यों और व्यय कोषांग में हिसाब देने में व्यस्त थीं. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को विरोधियों द्वारा रची गई एक गहरी चुनावी साजिश करार दिया है.
पति की भूमिका पर उठाए सवाल
राखी मार्डी ने अपने पति राकेश मार्डी पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है. राखी के अनुसार उनके और उनके पति के बीच पिछले 6 महीनों से संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं. पति को उनका चुनाव लड़ना पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने समर्थकों पर अनर्गल आरोप लगाए. राखी ने दावा किया कि उनके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है, जिसका विरोध करने पर उन्हें इस तरह बदनाम किया जा रहा है.
समर्थकों को मिली जान से मारने की धमकी
प्रत्याशी ने बताया कि उनके समर्थक प्रेमचंद मार्डी और प्रस्तावक राघव बेसरा को उनके पति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे शनिवार से अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की विधिवत शुरुआत करेंगी और जनता के बीच जाकर विरोधियों के झूठ का पर्दाफाश करेंगी.
पुलिस में मामला दर्ज
राखी मार्डी ने इस पूरे प्रकरण को लेकर आरआईटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मांग की है कि चुनाव के समय उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. फिलहाल, इस ड्रामे ने वार्ड 9 के चुनावी मुकाबले को और अधिक दिलचस्प बना दिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






