भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड क्रांति मंच का धरना, पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
झारखंड क्रांति मंच के बैनर तले गुरुवार को पलामू उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष धीरज चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल एवं प्रतिवाद सभा आयोजित की गई

Medininagar Palamu । झारखंड क्रांति मंच के बैनर तले गुरुवार को पलामू उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष धीरज चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल एवं प्रतिवाद सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने की, जबकि संचालन केंद्रीय प्रधान महासचिव रविंद्र कुमार रवि ने किया। सभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने राज्य में आंगनबाड़ी सेविका चयन, सीजीएल और जेपीएससी जैसी भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पलामू के सिंगरा खूर्द दक्षिणी बजराहा आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रभारी सीडीपीओ की भूमिका की भी जांच की मांग की। सभा में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की गई।
वक्ताओं ने पलामू में खाद्यान्न वितरण, स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, नगर निगम के कथित कुत्ता नसबंदी घोटाला, वाहन खरीद और अंबेडकर पार्क सौंदर्याकरण से जुड़े मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, अधिवक्ता धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, रामनरेश राम, संदीक अंसारी, विजय राम, युगल किशोर राम, मो. कलीम अंसारी, आशिक अंसारी सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में झारखंड क्रांति मंच की ओर से पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पांकी में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व स्प्रिट बरामद

विनीत तिवारी हत्याकांड: फरार आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार







