झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की बैठक: नए पते, नई जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों पर मुहर
रांची में झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की बैठक में नया कार्यालय पता तय हुआ, ममता मनीष सिन्हा को सदस्य बनाया गया, दर्पण पोर्टल सूचीबद्धता पर खुशी जताई गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई.

Jharkhand (Ranchi): झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की कार्यकारिणी समिति की बैठक 3 अप्रैल 2026 को संरक्षक विनय सरावगी के कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा मंच का पैन कार्ड बन जाने और संस्था के भारत सरकार के ‘दर्पण’ पोर्टल पर सूचीबद्ध होने की जानकारी दी गई, जिस पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया.
बैठक में सर्वसम्मति से मंच के निबंधित कार्यालय का नया पता स्वस्तिक हाउस, गांधी चौक, अपर बाजार, रांची-834001 निर्धारित किया गया. साथ ही मंच की सदस्य ओज कवयित्री ममता मनीष सिन्हा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया. यह भी तय किया गया कि बिना सूचना के लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को कार्यकारिणी से मुक्त किया जाएगा. मंच की मासिक गोष्ठी प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को होगी, जबकि अगला ऑफलाइन कार्यक्रम 26 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा.
बैठक में मंच के संरक्षक विनय सरावगी, उपाध्यक्ष आसित कुमार, सचिव बिनोद सिंह गहरवाल, संयुक्त सचिव डॉ० वैद्यनाथ मिश्र, संयुक्त सचिव मुक्ति शाहदेव, कोषाध्यक्ष कृष्ण विश्वकर्मा ‘बादल’, एवं सदस्यों में डॉ० अंजेश कुमार, कामेश्वर कुमार सिंह 'कामेश', नेहाल सैरायवी एवं अर्पणा सिंह उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: तनय खंडेलवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

किताबों के अभाव में लड़खड़ा रही पढ़ाई, गिरिडीह के स्कूल में छात्राओं की शिक्षा पर सवाल

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश






