झारखंड के 60 हजार दुग्ध उत्पादकों को राज्य सरकार ने दी बड़ी सौगात
विगत अप्रैल 2025 से लेकर अगस्त 2025 तक का बकाया राशि करीब 16 करोड़ रुपए होता है जिसे विभाग द्वारा निर्गत कर दिया गया है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य के दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी है. जिसमें झारखंड मिल्क फेडरेशन के करीब 60 हजार दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि के दिया जाएगा. इसे लेकर विभाग ने 16 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए है.
इधर, इस संबंध में झारखंड कृषि, पशुपालन एंव सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि राज्य सरकार झारखंड मिल्क फेडरेशन से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को प्रति लीटर 5 रूपए प्रोत्साहन राशि देती है. विगत अप्रैल 2025 से लेकर अगस्त 2025 तक का बकाया राशि करीब 16 करोड़ रुपए होता है जिसे विभाग द्वारा निर्गत कर दिया गया है. बहुत जल्द ये राशि दुग्ध उत्पादकों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. ये नवरात्रि की सौगात सरकार द्वारा हमारे सभी दुग्ध उत्पादकों को दशहरा से पहले कर दी जाएगी.
आपको बता दें, झारखंड मिल्क फेडरेशन वर्तमान समय में प्रतिदिन 2.53 लाख लीटर दूध संग्रहित कर रहा है. जिससे झारखंड श्वेत क्रांति की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं राज्य सरकार अपनी योजनाओं से दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक मजबूती के साथ स्वावलंबी बनाने में सहयोग प्रदान कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






