Jharkhand: जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, युवती गंभीर रूप से घायल
चतरा में एक जमीन विवाद ने उग्र रूप से लिया. दो पक्षों के बीच के इस विवाद में एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं.

Jharkhand (Chatra): चतरा लावालौंग थाना क्षेत्र के बनवार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है. इस दौरान लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष की युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल की पहचान 18 वर्षीय चुन्नू कुमारी (पिता इंडो यादव) के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में बताया गया कि इंडो यादव छठी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए. आरोप है कि घर में घुसकर आरोपियों ने मारपीट की और फिर मौके से फरार हो गए.
इस घटना में चुन्नू कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. घटना के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मानवता फिर हुई शर्मसार: झाड़ियों में फेंका मिला 4 महीने का मासूम, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित






