CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक आज
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठत आयोजित की गई है. बैठक दोपहर तीन बजे प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी जिसमें सरकार कई अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा सकती है.

Jharkhand Cabinet Meeting: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन ) के आज 3 नवंबर 2025 (सोमवार) को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे.
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में हेमंत सरकार राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और अपनी मुहर लगा सकती है. इसके अलावा आगामी 15 नवंबर यानी झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती को लेकर भी प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची अंचल कार्यालय में पार्षदों और आंगनबाड़ी सेविकाओं में हुई भिड़ंत, मेयर ने किया हस्तक्षेप

"हिमंता.. हाथ लगाया तो खून की नदियां बहेंगी", पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की असम सीएम को खुली चुनौती







