झारखंड विधानसभा : BJP विधायकों का 'मास्क मार्च', CM हेमंत सोरेन ने ली चुटकी- "19 साल सत्ता में रहकर भी..."
सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद झामुमो विधायक और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मजाकिया अंदाज में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल पर चुटकी ली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आपका मास्क गिर गया है

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन काफी दिलचस्प और सियासी चुटकियों से भरा रहा। सदन की कार्यवाही के दौरान एक अनोखा नजारा तब देखने को मिला, जब मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी विधायक मुंह पर मास्क लगाकर सदन में पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक नवीन जायसवाल समेत सभी भाजपा विधायकों को मास्क में देखकर सत्ता पक्ष के नेताओं को तंज कसने का पूरा मौका मिल गया।
मंत्री सुदिव्य सोनू ने मजे लेते हुए कहा- "मास्क गिर गया"
सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद झामुमो विधायक और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मजाकिया अंदाज में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल पर चुटकी ली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आपका मास्क गिर गया है।" इस दौरान वहां मौजूद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सदस्यों ने भी मौके का फायदा उठाया और अपनी टिप्पणियों से माहौल को और भी रोचक बना दिया।
CM हेमंत सोरेन ने भी ली फिरकी
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहे इस सियासी हंसी-मजाक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए तंज कसा, "19 साल तक सरकार में रहने के बाद भी आवाज निकल रही है।" हालांकि, सदन में चल रहे शोरगुल की वजह से मुख्यमंत्री की पूरी टिप्पणी स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दे सकी।
इस बयानबाजी और चुटकियों के चलते सदन में कुछ देर के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच हल्की नोकझोंक और ठहाकों का दौर चला। हल्के-फुल्के हंसी-मजाक के बाद सदन का माहौल शांत हुआ और कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







