GST अधिकारी बताकर लूट लिए 25 लाख के जेवर, कारीगर को जंगल में फेंक हो गए फरार, छापेमारी के लिए गठित की जाएंगी दो टीमें
गिरिडीह में जेवर कारीगर से 25 लाख की लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया. वहीं इसके लिए अधिकारी की वर्दी पहनकर भी गुमराह करने में कामयाब रहे.

Jharkhand (Giridih): जीएसटी अधिकारी बनकर गिरिडीह के धनवार के जेवर कारीगर हरिहर साहू से 25 लाख जेवर लूटकांड के अपराधियों तक पहुंचने का रास्ता पुलिस तलाश रही है. बुधवार को हुए घटना के बाद एसआइटी गठित कर अपराधियों को दबोचने के लिए पुलिस की छापेमारी चलाई जा रही है.
जीएसटी अधिकारी बन पुलिस की वर्दी पहनकर आए सारे अधिकारी एक बंगाल नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल किया. जेवर कारीगर हरिहर साहू को कागजात दिखाने के नाम पर अपने साथ ले जा रहे थे, 25 लाख उससे लूट लिए और कारीगर को देवघर एम्स के समीप जंगल में फेंककर फरार हो गए.
जानकारी के अनुसार धनवार पुलिस द्वारा दो टीमें बंगाल के अलग-अलग जिलों में अपराधियों की तलाश के लिए भेजी जाएंगी. पुलिस सूत्रों की मानें तो एक टीम कोलकाता जाएगी. वही दूसरी टीम मुर्शिदाबाद जाने वाली है.
वहीं झारखंड पुलिस भी राज्य के गिरिडीह समेत कई जिलों में भी छापेमारी की जा रही है. पुलिस को संदेह है कि गाड़ी में भले बंगाल का नंबर हो, लेकिन अपराधी राज्य के भीतर भी हो सकते हैं. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

मध्यप्रदेश में 2 बेटियां होने से नाराज पति ने फोन पर पत्नी को दिया 3 तलाक, ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज






