जहानाबाद: दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! लव मैरेज के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
दहेज की मांग और लड़की का अपने ससुराल में मृत पाया जाना अब कोई नई घटना नहीं रह गई है. खबर जहानाबाद की है- जहां लड़की की शादी उसके पसंद के लड़के से सिर्फ दो महीने पहले ही हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज की मांग की जाने लगी.

Jehanabad, Bihar: जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी. मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन में लिपटी मिली. परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है, जहां नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
मृतका की पहचान बाजितपुर गांव निवासी श्रवण कुमार की 22 वर्षीय पत्नी रूपा देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रूपा और श्रवण ने इसी वर्ष मार्च महीने में प्रेम विवाह किया था. शुरुआती दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग शुरू कर दी गई. मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी करने के लिए उन्होंने अपनी तीन कट्ठा जमीन तक बेच दी और ससुराल वालों को पैसे दिए. इसके बावजूद रूपा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह श्रवण कुमार ने फोन कर बताया कि रूपा की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो रूपा देवी मृत अवस्था में मिलीं. परिजनों का कहना है कि रूपा के गले पर दबाव के स्पष्ट निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई.
हमारी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. जमीन बेचकर पैसे दिए, फिर भी उसे नहीं छोड़ा गया. उसके गले पर निशान था, उसकी हत्या की गई है.”परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही आरोपी पति वहां से फरार हो गया. वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टर के अनुसार महिला के गले पर सुसाइडल निशान पाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रेम विवाह के कुछ ही महीनों बाद रूपा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर दहेज की आग में कब तक बेटियों की जिंदगी जलती रहेगी? अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं.
(जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध.. रोड़ा बनी 55 वर्षीय पत्नी को गला रेतकर मार डाला

नालंदा में भयानक सड़क हादसा, मलमास मेले से लौट रहे टेंपो के उड़े परखच्चे, 3 की दर्दनाक मौत







