BJP को उसके ही गढ़ में चुनौती देगा जन सुराज, मोतिहारी में बोले प्रशांत किशोर- जरूरत पड़ी तो किसी भी हद तक जाएंगे
जनसुराज पार्टी अब बीजेपी को उसके ही गढ़ में चुनौती देने को तैयार है. इस संबंध में पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी तीखा हमला बोलते हुए विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी को हराने के लिए बड़े पैमाने का इस्तेमाल किया गया था.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): जन सुराज अभियान के प्रणेता प्रशांत किशोर ने मोतिहारी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बेकापुर विधानसभा सीट भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है, लेकिन जन सुराज वहां भाजपा को हराने के लिए पूरी ताकत लगाएगा.
उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो उनकी टीम भाजपा को पराजित करने के लिए हर संभव रणनीति अपनाएगी. प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज को हराने के लिए बड़े पैमाने पर पैसे का इस्तेमाल किया गया था. उनका दावा था कि वोटरों को “दस-दस हजार रुपये” तक देकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश हुई थी.
उन्होंने कहा कि इस बार जन सुराज भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा और भाजपा को उसके ही गढ़ में चुनौती देगा. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वे खुद बेकापुर से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना है.

इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “सिर्फ रंग बदल लेने से वास्तविकता नहीं बदलती.” प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया कि जब बिहार को जंगलराज कहा जाता था, तब आज के नेता कहां थे और उन्होंने उस समय क्या भूमिका निभाई थी.
हरा रंग को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति को रंगों की बहस से बाहर निकालकर असली मुद्दों पर केंद्रित करना होगा. उन्होंने कहा कि सबसे पहले बिहार में पलायन का “रंग” बदलना चाहिए, ताकि लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े. साथ ही अपराध और कानून-व्यवस्था में सुधार को भी उन्होंने बड़ी जरूरत बताया.
अंत में उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है, इसलिए नेताओं को रंगों की राजनीति छोड़कर वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'हर घर जल योजना' जैसे बड़े-बड़े दावे फेल ! जान जोखिम में डालकर गहरे गड्ढों से पानी भर रही मासूम बेटियां

मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा ! खदेड़कर पकड़ी स्कॉर्पियो और सेंट्रो कार, 81 कार्टन नेपाली-विदेशी शराब बरामद







