Jamshedpur: मॉडिफाइड साइलेंसर से उत्पात मचाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जमशेदपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से उत्पात मचाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक कतार में कई सारे साइलेंसरों को बिछाकर..

Jharkhand (Jamshedpur): शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत मोडिफाइड साइंलेंसर जब्त किए गए थे. जिन्हें एक स्थान पर रखकर उसपर बुलडोजर चला दिया गया. इस कदम के जरिए पुलिस द्वारा सख्त संदेश दिए गए हैं.

जमशेदपुर पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 150 से अधिक बाइकों से अवैध साइलेंसर जब्त किए हैं. इन साइलेंसर को सार्वजनिक रूप से बुलडोजर से नष्ट किया गया, ताकि लोगों में कानून का डर बना रहे.
पुलिस के मुताबिक, शहर में लंबे समय से तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने की शिकायत मिल रही थी, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी.
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने साफ कहा है कि शहर में अब किसी भी हाल में मॉडिफाइड साइलेंसर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
रिपोर्ट: बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam Assembly Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझानों में Hemant Soren की JMM इस सीट से चल रही आगे

BSPS सदस्यता अभियान में सैकड़ों पत्रकारों ने ग्रहण की सदस्यता, उपेन्द्र शंखवार बनाए गए रांची जिला सचिव







